।
उझानी-बदांयू 18 जुलाई।
मानवता शर्मसार। नगर के मोहल्ला साहूकारा, राजू समौसा वाली गली में पिछले कई दिनों से एक लाचार बीमार गाय सड़क किनारे तड़प रही है। मोहल्ले वाले जहां उसे बचाने के लिए दिन-रात सेवा और दवा-पानी में जुटे हैं, वहीं एक महिला “पुण्य” के नाम पर उसके लिए काल बनती जा रही है।
आरोप है कि करीब 500 मीटर दूर से आने वाली एक महिला रोजाना अपने घर का सड़ा-बासी खाना और घर का कूड़ा-करकट लाकर सीधे बीमार गाय के आगे फेंक देती है। मोहल्ले वालों ने जब उसे रोका-टोका तो बात झगड़े तक पहुंच गई।
गाय की बिगड़ती हालत और महिला की जिद से तंग आकर मोहल्ले वासियों ने सबूत के तौर पर वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों में गुस्से की लहर है।
आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बीमार गाय का तुरंत इलाज कराया जाए और जानबूझकर उसे सड़ा खाना खिलाकर उसकी जान से खिलवाड़ करने वाली महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है – हम सेवा कर रहे हैं और कोई उसे जहर खिला रहा है। यह पाप है। प्रशासन आंख बंद न करे।
फिलहाल गाय की हालत नाजुक बनी हुई है और मोहल्ले वाले ही उसकी देखभाल कर रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

