।
उझानी-बदांयू 18 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ई-रिक्शा चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगंज मोहल्ले के रहने वाले 26 वर्षीय शिवम पुत्र जितेंद्र शनिवार को करीब एक बजे स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह स्टेशन रोड पर कोतवाली के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक ई-रिक्शा ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शिवम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से परिजन तुरंत घायल शिवम को उझानी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

