4:06 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पहली बार लगेगी ‘प्रणया’ फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी

एक ही दिन में फैशन, शॉपिंग और सेलिब्रेशन का महासंगम।

उझानी-बदांयू 18 जुलाई।

उझानी नगर की महिलाओं और फैशन प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में पहली बार भव्य ‘प्रणया फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का आयोजन होने जा रहा है।

यह वन-डे एग्जीबिशन 20 जुलाई 2026, सोमवार को भगवानदास पैलेस, पंजाबी कॉलोनी, उझानी में आयोजित की जाएगी। आयोजन का समय सुबह से शाम तक रहेगा और प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है।

आयोजकों के अनुसार इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ एक ही छत के नीचे शॉपिंग, स्टाइल और सेलिब्रेशन का पूरा अनुभव मिलेगा।

प्रदर्शनी की मुख्य झलकियां-

लेडीज सूट और एथनिक वियर डिजाइनर कुर्ते, अनारकली और पार्टी वियर कलेक्शन।
ज्वेलरी- ट्रेडिशनल से लेकर ट्रेंडी आभूषण।
हैंडबैग्स और एक्सेसरीज-
ट्रेंडी राखियां- रक्षाबंधन के लिए खास कलेक्शन।
होममेड फूड आइटम्स- अचार, मुरब्बा और घर के बने व्यंजन।
होम डेकोर- सजावट का सामान और गिफ्ट आइटम्स ।
किड्स क्लोदिंग- बच्चों के लिए फैशनेबल कपड़े और तोहफे।

आयोजकों का कहना है, एक दिन… ढेर सारी खुशियाँ और शानदार खरीदारी! इस थीम के साथ प्रदर्शनी को खास तौर पर परिवार और दोस्तों के साथ आने लायक बनाया गया है।

उझानी जैसे छोटे शहर में इस स्तर की फैशन एग्जीबिशन पहली बार हो रही है। इससे स्थानीय महिलाओं को बड़े शहरों जैसी वैरायटी अपने ही शहर में मिल सकेगी। साथ ही छोटे उद्यमियों और होममेड प्रोडक्ट बनाने वालों को भी अपना सामान बेचने का बड़ा मंच मिलेगा।

आयोजकों ने सभी से अपील की है कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस फैशन फेस्टिवल में जरूर शामिल हों।

विज्ञापन एक्सप्रेस