बदायूं
उझानी:सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग को बहलाकर ले गया युवक, मुकदमा दर्ज।
उझानी-बदांयू 19 जुलाई।
उझानी कोतवाली क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती नाबालिग के लिए मुसीबत बन गई। कासगंज के एक युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है।
पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 23 जून की दोपहर उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए चली गई थी। तलाश करने पर पता चला कि बेटी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए किशन पुत्र राजेन्द्र, निवासी काशीराम आवास कालोनी, थाना सोरों, जिला कासगंज से थी।
आरोप है कि किशन ने ही नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले जाकर रखा हुआ है।
तहरीर के आधार पर उझानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

