2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी:नीम तले सट्टे का अड्डा! पुलिस ने मारी रेड, डायरी 630 रुपये के साथ सटोरिया पकड़ा।

बदायूं

उझानी:नीम तले सट्टे का अड्डा! पुलिस ने मारी रेड, डायरी 630 रुपये के साथ सटोरिया पकड़ा।

उझानी-बदांयू 20 जुलाई।

सट्टेबाजों के खिलाफ उझानी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। रविवार शाम नवीन मंडी तिराहे पर रानू ढाबे के पास नीम के पेड़ के नीचे ‘सट्टे का ठिकाना’ चलाने वाले एक शातिर को पुलिस ने दबोच लिया।

कांस्टेबल प्रवीण कुमार की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुलेआम सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंखा रोड, नारायणगंज निवासी मुकेश पुत्र दशोतम, को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से सट्टे की डायरी, एक पेन और 630 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 13 G एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

उझानी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ-सट्टे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे लोगों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.