बदायूं
उझानी :20 लीटर कच्ची शराब के साथ 1 गिरफ्तार।
उझानी-बदांयू 20 जुलाई।
उझानी पुलिस ने रविवार रात बसोमा-उझानी मार्ग पर खाली प्लाट के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी के अनुसार, कांस्टेबल रोहित कसाना मय टीम गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर बसोमा रोड पर घेराबंदी कर भवानीपुर, थाना उझानी निवासी राजेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश को पकड़ा गया। उसके हाथ में प्लास्टिक की सफेद रंग की केन थी, जिसमें कच्ची शराब भरी थी।
आबकारी विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। जांच में शराब की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com