9:53 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी:5 किलो 300 ग्राम डोडा छिलके के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त।

बदायूं

उझानी:5 किलो 300 ग्राम डोडा छिलके के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त।

उझानी-बदांयू 20 जुलाई।

उझानी पुलिस ने रविवार देर रात अब्दुल्लागंज-जिरोली रोड पर पीर मजार के पास से एक युवक को 5 किलो 300 ग्राम डोडा छिलके के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

थाना प्रभारी के अनुसार, उपनिरीक्षक रवनीत सिंह मय टीम गश्त पर थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी पर बैठकर डोडा छिलका बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर जालंधरी सराय, कोतवाली बदायूं निवासी 24 वर्षीय इल्माम पुत्र नबाब हुसैन को पकड़ लिया।

तलाशी में उसके पास रखे प्लास्टिक के बोरे से 5 पैकेट डोडा छिलका बरामद हुआ। वजन 5 किलो 300 ग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस