11:11 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुल खोलने और अवैध स्टैंड हटाने की मांग।

बदायूं

बदायूं में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुल खोलने और अवैध स्टैंड हटाने की मांग।

बदायूं, 20 जुलाई।

भारी बारिश के बीच रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भामाशाह रेलवे पुल के पास धरना देकर ज्ञापन सौंपा।

पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि मरम्मत पूरी हो चुके भामाशाह पुल को जल्द खोला जाए और भामाशाह चौराहे पर लगने वाले अवैध टेंपो-ईको स्टैंड को हटाकर डग्गामार वाहनों को शहर से बाहर चलाया जाए। इससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

ज्ञापन यातायात निरीक्षक राम सेवक राठौर और रोडवेज चौकी प्रभारी आकाश तोमर को सौंपा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.