4:16 pm Friday , 24 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में “मेरा बूथ सबसे मज़बूत” का संकल्प: बिल्सी विधानसभा के शक्ति केंद्र संयोजकों का महासम्मेलन संपन्न

उझानी-बदांयू 24 जुलाई।

नगर के लिंक रोड स्थित पंडित श्री भगवान दास पैलेस में गुरुवार को बिल्सी विधानसभा के समस्त मंडलों के शक्ति केंद्र संयोजकों का एक दिवसीय महासम्मेलन बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने “मेरा बूथ सबसे मज़बूत” के संकल्प को दोहराते हुए 2027 के चुनाव के लिए विजय का शंखनाद किया।

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि माननीय क्षेत्रीय विधायक हरीश चंद्र शाक्य रहे। उनके साथ मंच पर मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती आरती कश्यप नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उझानी ग्रामीण, बिल्सी नगर एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तथा मुजरिया मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं का विधिवत पंजीकरण कराने के बाद उन्हें संगठन की किट वितरित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची के सत्यापन और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया। पूरे हॉल में “2027 में फिर कमल खिलेगा” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “मेरा बूथ सबसे मज़बूत” का संकल्प लिया और आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस