।
उझानी-बदांयू 23 जुलाई।
उझानी क्षेत्र में एनजीओ और एक फाइनेंस कंपनी में फर्जी आधार कार्ड के जरिए लाखों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। ग्राम भकोड़ा थाना कादरचौक निवासी मनोज पुत्र रक्षपाल ने पत्नी ममता, गांव के ही सचिन और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ बदायूं सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
कोर्ट में दी गई तहरीर के अनुसार मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी ममता पुत्री श्रीराम हाल निवासी नेता झुकसा थाना दातागंज और गांव भकोड़ा निवासी सचिन पुत्र रिसाल व उसकी पत्नी गीता ने मिलकर उझानी में चल रही एनजीओ और एलएनटीओ कंपनी से धोखाधड़ी कर 420 के तहत रुपये निकाले।
आरोप है कि आरोपियों ने ममता के आधार कार्ड पर गीता का फोटो और श्रीराम के आधार कार्ड पर सचिन का फोटो लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं फर्जी आधार कार्ड के आधार पर दोनों कंपनियों से अवैध रूप से धन निकाला गया।
पीड़ित मनोज का कहना है कि जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में उसने 21-06-2025 को उच्चाधिकारियों और 9 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अंत में पीड़ित ने मजबूर होकर बीएनएसएस की धारा 173(4) के तहत कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
