6:49 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

वन्दन योजना से 1.22 करोड़ की लागत से चमकेगा उझानी का हनुमान गढ़ी मंदिर

अध्यक्ष पूनम अग्रवाल व पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने किया शिलान्यास।

उझानी बदांयू 27 जुलाई।

उझानी की पहचान कहे जाने वाले ऐतिहासिक श्री हनुमान गढ़ी मंदिर का कायाकल्प अब हकीकत बनने जा रहा है। प्रदेश सरकार की “वन्दन योजना” के अंतर्गत मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड 22 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है।

सरकार के इस निर्णय से उझानीवासियों में हर्ष की लहर है। योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए दो विशाल हॉल बनाए जाएंगे। एक ग्राउंड फ्लोर पर और दूसरा फर्स्ट फ्लोर पर। इसके अलावा मंदिर मार्ग का सीएसआर के तहत सौंदर्यीकरण, पूरे क्षेत्र में एलईडी युक्त विद्युत पोल लगाने और व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे।

आज सोमवार को प्रातः 9 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। पंडित महेश चंद्र उपाध्याय एवं पंडित गणेश शर्मा ने पूजा-अर्चना कराकर कार्य का शुभारंभ किया।

इस पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रवाल एवं पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हवन-पूजन कर शिलान्यास का श्री गणेश किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि “वन्दन योजना केवल एक योजना नहीं है, यह हमारी आस्था और विरासत का सम्मान है। इस 1.22 करोड़ की परियोजना से उझानी धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान बनाएगा।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि सरकार का यह निर्णय श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग का परिणाम है। अब हनुमान गढ़ी मंदिर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शुमार होगी।

शिलान्यास के दौरान अधिशासी अधिकारी मणि सैनी, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक नीलांशु अग्रवाल, व्यापारी नेता राज कुमार बंसल, मधुसूदन गोयल एडवोकेट, गोपी वल्लभ शर्मा, स्नेह शर्मा, उदय सिंघल, राजकीय ठेकेदार अरुण अग्रवाल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, धीरज मित्तल, जयपाल धरेजा, आसिम उमर, अनिल तुलस्वान सर्राफ, डॉ. संजीव गुप्ता, प्रवीण शर्मा, अवधेश गोयल,गिरीश चंद्र वार्ष्णेय,नवी अहमद, संजीव आजाद,रोटरी क्लब क्लासिक के अध्यक्ष गौरव गर्ग, नपा लिपिक राजकुमार गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस