सावन में महादेव की कृपा: उझानी में 9वां विशाल भंडारा 9 अगस्त को।
देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज की मेज़बानी में होगा आयोजन।
उझानी-बदांयू 25 जुलाई।
सावन के पवित्र महीने में भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। देव नागरी इंटर कॉलेज, उझानी के सौजन्य से श्री पटेश्वर नाथ मंदिर, छतुईया फाटक पर 9वां विशाल भंडारा 9 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है।
निदेशक संकेत मोहन शर्मा ने बताया कि सावन में महादेव का यह विशाल भंडारा हर साल श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद है। आयोजन समिति का कहना है – “आइए, महादेव की कृपा और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।”
देव नागरी इंटर कॉलेज उझानी, जो “शिक्षा के साथ संस्कार, सफलता की ओर हमारा संकल्प” के लिए जाना जाता है, इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक एकता का संदेश भी दे रहा है। कॉलेज गुणवत्ता शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है।

कालेज के प्रबंधक राममोहन शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लें और भंडारे के प्रसाद का लाभ उठाएं।
ॐ नमः शिवाय 🔱
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
