1:14 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: लोकी चोराहा पर दो सांडों की भिड़ंत, भगदड़ में कई लोग घायल, बाइकें गिरीं

उझानी-बदांयू 25 जुलाई।

नगर के मोहल्ला गंजशहीदा में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सोसाइटी लोकी चौराहे के पास दो सांड आमने-सामने भिड़ गए। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक चली जोरदार लड़ाई में आसपास मौजूद कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं और राहगीरों में भगदड़ मच गई।

घटना के समय क्रय-विक्रय समिति पर खाद लेने आए किसानों की भीड़ थी। अचानक भिड़े सांडों ने गुस्से में कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मारकर गिरा दिया। सांडों की सींग और धक्के से वहां खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग गिरकर बाल-बाल बचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड इतने आक्रामक थे कि उन्हें अलग करना मुश्किल हो रहा था। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाकर पानी फेंका और ईंट-पत्थर मारकर दोनों को अलग किया। इसके बाद ही चौराहे पर सामान्य आवागमन शुरू हो सका।

घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन 4-5 लोगों को खरोंच और चोटें आई हैं। गिरने से 3-4 बाइकों को भी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और पशु विभाग से आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि मंडी और चौराहों के पास सांडों का आतंक आए दिन बढ़ रहा है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस