12:19 am Sunday , 26 July 2026
BREAKING NEWS

कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस आज रात ही उझानी पहुंची, कल मंत्री बीएल वर्मा दिखाएंगे हरी झंडी

कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस आज रात ही उझानी पहुंची, कल मंत्री बीएल वर्मा दिखाएंगे हरी झंडी।

उझानी बदांयू 25 जुलाई।

उझानी वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी। कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन उद्घाटन से एक दिन पहले ही बिल्कुल नए डिब्बों के साथ आज रात उझानी स्टेशन पर पहुंच गई।

रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन को उद्घाटन समारोह से पहले यहीं सजाया-संवारा जाएगा। पूरी ट्रेन को इंजन सहित फूलों और लाइटों से सजाने का काम रात भर चलेगा। स्टेशन परिसर को भी रंग-बिरंगी झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

उद्घाटन समारोह के लिए स्टेशन पर विशाल मंच और वाटरप्रूफ पांडाल बनकर तैयार हो चुका है। बारिश को देखते हुए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

कल दोपहर 12 बजे शुभारंभ
केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा कल दोपहर 12 बजे उझानी स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

नई ट्रेन शुरू होने से उझानी, कासगंज और लखनऊ के बीच यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन के आज रात ही आ जाने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग कल उद्घाटन देखने पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस