।

उझानी-बदांयू 27 जुलाई।
विद्या और संस्कार की अलख जगाने वाले राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार, को शिशु भारती के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभाग प्रमुखों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक कृष्ण मुरारीलाल शर्मा एवं समाजसेवी कालीचरण शर्मा ने दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। इसके पश्चात अतिथियों ने नव-निर्वाचित शिशु भारती के पदाधिकारियों को राष्ट्र, समाज एवं विद्यालय के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी नन्हे पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि “नेतृत्व के गुण बचपन से ही विकसित होते हैं। आप सभी विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता एवं संस्कारों के संवाहक बनें।
कार्यक्रम का कुशल संचालन शिशु भारती के प्रमुख आचार्य उमाशंकर ने किया। समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने नन्हे पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
