।
उझानी-बदांयू 29 जुलाई।
थाना उझानी क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव पीयर खंदना निवासी रमेश पुत्र बाबूराम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार रमेश खेती-बाड़ी का काम करते थे। मंगलवार शाम वह उझानी से अपने गांव वापस जा रहे थे। छतुईया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर उझानी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक और चेसिस को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे के बाद पीर खंदना गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
