उघैती (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक गोलू उर्फ लक्ष्मी की ट्रेन से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने अस्पताल में चार दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि गोलू उर्फ लक्ष्मी लखनऊ से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लगातार चार दिनों तक उसका उपचार किया।
इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। गुरुवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव ईखखेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन युवक की असमय मौत से गहरे सदमे में हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
