7:25 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर SSP अंकिता शर्मा की अपील, वीडियो संदेश जारी कर बताए सुरक्षा और यातायात के नियम

बदायूं

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर SSP अंकिता शर्मा की अपील, वीडियो संदेश जारी कर बताए सुरक्षा और यातायात के नियम

केशव गुप्ता

बदायूँ। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने वीडियो संदेश जारी कर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
वीडियो संदेश में SSP ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, केवल निर्धारित कांवड़ मार्गों का ही उपयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। उन्होंने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी या यूपी-112 पर देने की अपील की।
SSP अंकिता शर्मा ने कहा कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सहयोगात्मक एवं अनुशासित व्यवहार अपनाने तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस