बदायूं: राहुल गांधी की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का 25 जुलाई को विरोध मार्च
बदायूं। दिल्ली में हुए घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने जनपद बदायूं में विरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली में हुए कथित बर्बर लाठीचार्ज तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में यह मार्च आयोजित किया जाएगा।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह की पहल पर वर्तमान जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, श्रीमती सुनीता सिंह, सोमेंद्र यादव, अंकित सिंह चौहान, जिला महासचिव डॉ. राम रतन पटेल, इगलास हुसैन, कृष्णवीर मौर्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्रीमती रजनी सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जितेंद्र कश्यप, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल सागर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने 25 जुलाई 2026 को विरोध मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह विरोध मार्च दोपहर 1:00 बजे परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
