2:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय भेजा

बदायूं

बिल्सी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय भेजा

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस ने हत्या के एक मामले में लंबे समय से वारंटी चल रहे अभियुक्त शाकिर अंसारी पुत्र अलादीन, निवासी ग्राम उलईया, थाना बिल्सी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 5584/15, धारा 302/174ए आईपीसी के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.