बदायूं
डॉ.सोनरूपा होंगी ‘माहेश्वर तिवारी गीत सम्मान’ से सम्मानित
मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था ‘हरसिंगार’ की ओर से प्रख्यात कीर्तिशेष नवगीतकार माहेश्वर तिवारी जी की जयंती पर आगामी 22 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।इस अवसर पर बदायूँ की प्रसिद्ध गीत कवयित्री डॉ. सोनरूपा विशाल को उनकी दीर्घ साहित्यिक यात्रा हेतु ‘ माहेश्वर तिवारी गीत सृजन सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंध में कीर्तिशेष माहेश्वर तिवारी की पत्नी व संस्था की संयोजिका बाल सुंदरी तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में कीर्तिशेष माहेश्वर तिवारी के नवगीतों की संगीतमय प्रस्तुति, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा और काव्य गोष्ठी भी की जायेगी।
कार्यक्रम में स्थानीय साहित्यकारों के साथ-साथ देहरादून से प्रसिद्ध नवगीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, नई दिल्ली से नवगीतकार सुभाष वशिष्ठ, नोएडा से कवयित्री भावना तिवारी, कानपुर से वरिष्ठ साहित्यकार नवनीत आदि उपस्थित रहेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

