9:25 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, कछला गंगा घाट व यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

बदायूं

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, कछला गंगा घाट व यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

केशव गुप्ता

बदायूँ। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट तथा कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केंद्र, एंबुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल तथा यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने प्रभावी यातायात डायवर्जन योजना लागू कर श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यात्रा अवधि में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते हुए किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान एडीएम (ई) अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.