4:06 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी :मानदेय मांगने पर युवक से मारपीट, पिस्टल लहराकर दी जान से मारने की धमकी

बिल्सी बदांयू 18 जुलाई।

नगर के एक निजी कॉलेज में मानदेय मांगने गए एक युवक के साथ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार अमन गुप्ता पुत्र उदय प्रकाश निवासी मो. नं. 1, बिल्सी वी.आर.पी.बी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्राइवेट नौकरी करता है। उनका आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन 3 महीने से उनका मानदेय नहीं दे रहा था।

18 जुलाई 2026 को अमन गुप्ता अपने साथी देवेश यादव के साथ मानदेय मांगने कॉलेज के संस्थापक और नगर के पूर्व चेयरमैन के कार्यालय गए थे। आरोप है कि मानदेय मांगने पर पूर्व चेयरमैन भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की।

तहरीर में यह भी कहा गया है कि अनुज वार्ष्णेय ने हाथ में पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह देवेश यादव वहां से भाग निकला। शोर सुनकर पहुंचे गार्ड ने बीच-बचाव किया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें झूठे चोरी के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस