12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने पुलिस कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं तथा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए तथा पारदर्शी ढंग से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों की नियमित निगरानी की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस