12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में प्रशासनिक भूचाल: 5 एसडीएम गए, 5 नए आए

12 घंटे में प्रदेश के 363 PCS अफसर बदले, बदायूं को मिली नई टीम।

मोहित कुमार-मथुरा, प्रेमपाल-हापुड़, बाराबंकी-बुलंदशहर से बदायूं आए नए अधिकारी

बदांयू 13 जुलाई।

उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। महज 12 घंटे के भीतर जारी दो सूचियों में कुल 363 PCS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें 181 उपजिलाधिकारी SDM भी शामिल हैं।

इस व्यापक फेरबदल का असर बदायूं में भी देखने को मिला। यहां 5 उपजिलाधिकारियों को हटाकर उनकी जगह 5 नए अधिकारियों को तैनात किया गया है।

बदायूं से विदा हुए ये अफसर-
तबादला सूची में बदायूं के 5 अधिकारियों के नाम शामिल हैं
मोहित कुमार उपजिलाधिकारी, मथुरा भेजे गए।
राशी कृष्णा- उपजिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी स्थानांतरित।
रिपुदमन सिंह- सहायक नगर आयुक्त, लखनऊ बनाए गए.
धर्मेंद्र कुमार सिंह – उन्नाव स्थानांतरित
वही प्रेमपाल सिंह – उपजिलाधिकारी दातागंज से हापुड़ भेजे गए।

शासन ने बदायूं में 5 नए अधिकारियों की तैनाती की है:
अनुराग सिंह – बाराबंकी से बदायूं
प्रियंका कुमारी – बुलंदशहर से बदायूं
सुरेंद्र कुमार प्रथम – सहारनपुर से बदायूं
गौरव आर्या – झांसी से बदायूं
रामकेवल त्रिपाठी – अमेठी से बदायूं भेजा गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस