11:10 pm Friday , 17 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

बदांयू 16 जुलाई।

बदायूं के मुख्य डाकघर के ईमेल पर अज्ञात ने बम से उड़ाने की धमकी भेजी। सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने 3 घंटे तक डाकघर में तलाशी ली।

सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि डाकघर खाली कराकर कोना-कोना चेक किया गया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। सुरक्षा के लिए डाकघर के बाहर पुलिस तैनात है। सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को कोर्ट परिसर को भी ऐसी ही धमकी मिली थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस