12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल को डिस्ट्रिक्ट 3110 सम्मान समारोह में मिले कई पुरस्कार

बदायूं।

डिस्ट्रिक्ट 3110 रोटरी क्लब सम्मान समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल को सामाजिक सेवा एवं जनहित कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विशेष रूप से क्लब द्वारा आमजन के लिए लगाए गए शुद्ध एवं शीतल पेयजल (RO) प्रोजेक्ट की गवर्नर ने सराहना की।

वर्ष 2026-27 में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विपिन अग्रवाल के नेतृत्व में बदायूं के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर तीन आरओ प्लांट स्थापित किए गए। इनमें शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर, आर्य समाज, खाटू श्याम मंदिर तथा सीताराम मंदिर (निकट बिरुआबाड़ी) शामिल हैं।

सम्मान समारोह में इन जनहितकारी कार्यों को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे प्रयास लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

क्लब पदाधिकारियों ने इस सम्मान को पूरी टीम के सेवा भाव और समाज के सहयोग का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस