4:05 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल की अद्वितीय ने रचा इतिहास: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में मिला प्रवेश

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के पहले दौर के परिणाम घोषित होते ही मदर एथीना स्कूल में हर्ष और उल्लास का माहौल छा गया। विद्यालय की होनहार छात्रा अद्वितीय ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए पहले ही दौर में अपनी पहली पसंद, देश के सर्वश्रेष्ठ और बेहद प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में स्थान प्राप्त कर लिया है। अद्वितीय की इस शानदार सफलता ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि विद्यालय के नाम में भी एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। अद्वितीय सत्र 2025-26 की कक्षा-12वीं के कला वर्ग की बोर्ड परीक्षा की टॉपर भी रही है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने अद्वितीय और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा अद्वितीय की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप-रैंक मिरांडा हाउस कॉलेज में पहली ही प्राथमिकता के आधार पर चयन होना कोई साधारण बात नहीं है। यह विद्यालय के हर एक विद्यार्थी के लिए प्रेरणास्रोत है कि यदि आपके इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि अद्वितीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और देश व समाज का नाम रोशन करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस