
बदायूं। उत्तर प्रदेश टैंट कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन, बदायूं का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह बदायूं स्थित वैभव लॉन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जनपद के लगभग 500 टैंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सूर्य प्रकाश वैश्य (हरसहाय मल श्यामलाल ज्वेलर्स, बदायूं) एवं श्री जे.पी. लड्डा माहेश्वरी (जे.पी. ग्रोथ निधि लिमिटेड, बिल्सी) ने संयुक्त रूप से की।
मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता, उत्तर प्रदेश टैंट कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री नवीन अग्रवाल तथा प्रदेश वाइस चेयरमैन श्री ओम मेहरा उपस्थित रहे।
समारोह में संगठन के नवमनोनीत पदाधिकारियों प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हाजी सरफराज अहमद, प्रदेश वरिष्ठ सचिव श्री जितेन्द्र साहू, प्रदेश मंत्री श्री विश्वजीत शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री श्री अख्तर अली तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विनोद सपड़ा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अतिथियों ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि टैंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़े सभी व्यवसायियों के हितों की रक्षा और व्यवसाय के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित व्यवसायियों का आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन का समापन संगठन की मजबूती एवं व्यवसाय के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com