8:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

भामाशाह रेलवे पुल को जनता के आवागमन हेतु खुलवाया जाए तथा भामाशाह चौराहे से चल रहा अवैध डग्गामार स्टैंड बंद कराया जाए-मुन्नालाल सागर, भारी बारिश के मध्य कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन ।*

बदायूं

*भामाशाह रेलवे पुल को जनता के आवागमन हेतु खुलवाया जाए तथा भामाशाह चौराहे से चल रहा अवैध डग्गामार स्टैंड बंद कराया जाए-मुन्नालाल सागर, भारी बारिश के मध्य कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन ।*

केशव गुप्ता

बदायूं 20 जुलाई 2026 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में आज शहर में लग रहे जाम को लेकर भामाशाह रेलवे पुल के पास कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर तीन सूत्रीय ज्ञापन यातायात निरीक्षक श्री राम सेवक राठौर की उपस्थिति में रोडवेज चौकी प्रभारी श्री आकाश तोमर को दिया।
भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं और शहर वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि रेलवे पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब जल्द से जल्द इसको जनता के आवागमन हेतु खुलवाया जाए।
जिससे कि शहर में जाम की स्थिति से बचा जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि पूरे शहर में टेंपो, टिररी जगह-जगह स्टैंड बनाकर सवारी भरते हैं जिससे शहर के लोगों का आवागमन दुश्वार कर दिया है खासतौर से भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर म्याऊं उसावा जाने रोड, कचहरी उझानी वाले रोड पर, तीनों तरफ से टेंपो, ईको वालों ने अवैध स्टैंड बना रखा है जिससे की आमजन को जाम की समस्या से दुश्वार होना पड़ता है प्रशासन अधिकारियों से अनुरोध है की डग्गामार वाहनों को पूर्व की भांति शहर के बाहर से संचालित कराया जाए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद खां ,शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द डागा मार वाहनों के अवैध स्टैंड हटाने की मांग की।
धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव धर्मेंद्र कुमार, मिंटू गुप्ता, हसन खान, नेत्रपाल, प्रदीप कुमार गुप्ता राजपाल, सुरेश कुमार, नरेंद्र प्रताप मोहन कुमार, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस