बदायूं
बदायूं में स्कूल में घुसा कोबरा, 2 घंटे तक मचा हड़कंप।
बदायूं, 20 जुलाई।
सिविल लाइन क्षेत्र के गांव बदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह कक्षा में कोबरा घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई।
बदायूं-बिल्सी रोड किनारे जंगल में बने स्कूल की एक कक्षा में कोबरा खिड़की पर बैठ गया। शिक्षकों ने फौरन बच्चों को बाहर निकाला। करीब 2 घंटे तक कोबरा कक्षा में ही बैठा रहा। सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए।
बच्चों ने बताया कि स्कूल के आसपास घास-फूस और पेड़ होने के कारण अक्सर सांप निकल आते हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

