2:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

जन्मदिन पर वृक्षारोपण का अनूठा संदेश: राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह के 32वें जन्मोत्सव पर लगाए फलदार एवं छायादार पौधे

बदायूं

जन्मदिन पर वृक्षारोपण का अनूठा संदेश: राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह के 32वें जन्मोत्सव पर लगाए फलदार एवं छायादार पौधे

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजिस्टर्ड भारत) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह का 32वां जन्मदिन गांधी उद्यान पार्क, बरेली में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दामोदर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके हाथों फलदार एवं छायादार पौधे लगवाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया कि संस्थान प्रत्येक वर्ष लगभग 10 हजार फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण करता है। उन्होंने कहा कि संस्थान की परंपरा है कि किसी भी पदाधिकारी या सदस्य का जन्मदिन अथवा वैवाहिक वर्षगांठ वृक्षारोपण कर मनाई जाती है। इस दौरान संबंधित व्यक्ति के हाथों 21 से 51 पौधे लगवाए जाते हैं, ताकि उनका जीवन भी इन पौधों की तरह हरा-भरा, सुखमय और समृद्ध बना रहे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आम, बेलपत्र, जामुन, अमरूद और सिमरगुल्ले सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि जैसे ये पौधे बड़े होकर लोगों को ऑक्सीजन, फल और छाया प्रदान करेंगे, उसी प्रकार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह का जीवन भी खुशियों, समृद्धि और जनसेवा से परिपूर्ण रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश मौर्य, संरक्षक जे.आर. गुप्ता, भरतेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अंजू प्रकाशनी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष आरेंद्र सिंह, कंचन सिंह, रामकिशोर, राकेश शर्मा, शैलेंद्र सिंह सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.