बदायूं
श्रावण माह को लेकर प्रशासन सतर्क: सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने बाजारों में किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
केशव गुप्ता
बदायूँ, 20 जुलाई। आगामी श्रावण माह के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुमित सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि श्रावण माह के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस श्री हरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण माह एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
