6:58 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय में किए पेश

बदायूं

हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय में किए पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुमित पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम आजमपुर बिसौरिया, जो धारा 354 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था, सर्वेश पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम आसफपुर, जो धारा 60 आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी था तथा रूपराम पुत्र घारम निवासी ग्राम आसफपुर, जो धारा 75(1)/127(2)/115(2)/351(3)/74 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था, शामिल हैं।
थाना हजरतपुर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वारंटी एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.