8:18 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

प्रसव के चार दिन बाद निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा; पुलिस मौके पर पहुंची

बदायूं

प्रसव के चार दिन बाद निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा; पुलिस मौके पर पहुंची

सिलहरी से पी.एस. पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर निवासी अमित की पत्नी सुमन (25 वर्ष) उर्फ रिंकी की शेखूपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि सुमन को चार दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक कन्या को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार सोमवार तड़के करीब 4 बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर करने की तैयारी की, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत की खबर मिलते ही शेखूपुर से बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद परिजन और ग्रामीण शेखूपुर के पूर्व विधायक के आवास पर भी पहुंचे, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस