2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पेपर लीक और छात्र हितों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

बदायूं

पेपर लीक और छात्र हितों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

बिसौली में विभिन्न संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर छात्र-युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक अधिकारों का मुद्दा उठाया
बिसौली। जनहित सत्याग्रह मोर्चा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और छात्र-युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान इंजीनियर हर्षवर्धन ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थायी नौकरियों की संख्या लगातार घट रही है और अधिकांश कार्य ठेका प्रणाली के माध्यम से कराए जा रहे हैं। ऐसे में सीमित सरकारी नौकरियों के लिए कड़ी मेहनत करने वाले छात्रों को पेपर लीक, भर्ती में देरी, परीक्षा स्थगित होने और परिणाम घोषित करने में विलंब जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके सपने टूट रहे हैं।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के कारण छात्र-युवाओं में आक्रोश बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों की जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अन्य आंदोलनकारियों के साथ हुई कथित कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलनों का सम्मान होना चाहिए तथा सरकार को आंदोलनकारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
संगठनों ने छात्र-युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर इंजीनियर हर्षवर्धन, देवेंद्र सिंह, कुंवरपाल, गौरव कुमार, इमरान खान, अनिल कुमार यादव, ओम शंकर प्रजापति, सत्येंद्र यादव, रुपेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.