बदायूं
रोडवेज से उतरते ही जेब काटने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के 4,500 रुपये बरामद
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने जेबकतरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 4,500 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिषी उर्फ रितिक पुत्र रूपकिशोर, निवासी जीईसी इंटर कॉलेज गली नंबर-6, कोतवाली नगर, जनपद एटा के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अंबेडकर पार्क तिराहे के पास रोडवेज बस से उतरते समय सैंजनी निवासी अरविंद पुत्र श्यामविहारी की जेब से नकदी चोरी कर ली थी।
घटना के संबंध में थाना सिविल लाइंस में मु.अ.सं. 261/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 4,500 रुपये की नकदी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

