8:42 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आंवला–बिसौली मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बुआ-भतीजे की मौत, युवती गंभीर घायल

बदायूं

आंवला–बिसौली मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बुआ-भतीजे की मौत, युवती गंभीर घायल

बदायूं। जनपद के आंवला–बिसौली मार्ग पर बरीपुरा गांव के समीप रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बुआ और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने बुआ और भतीजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती का इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस