बदायूं
फैजगंज बेहटा पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में तीन आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ग्राम ओरछी निवासी शिशुपाल पुत्र भोलेशंकर, राहुल पुत्र शिशुपाल तथा गोपाल पुत्र शिशुपाल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

