7:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्त दबोचे, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

दातागंज पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्त दबोचे, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सलेमपुर निवासी जयपाल पुत्र रामपाल, दियोनी निवासी नन्दकिशोर पुत्र सिपट्टर तथा नौनी टिकन्ना निवासी भूरन पुत्र मुबारक अली शामिल हैं। तीनों अभियुक्त अलग-अलग आपराधिक मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित चल रहे थे। पुलिस ने अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वारंटी एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस