5:07 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, दातागंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

बदायूं

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, दातागंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना दातागंज पुलिस ने रामदीन पुत्र तोताराम, निवासी मोहल्ला छोटा परा, वार्ड नंबर-3, कस्बा एवं थाना दातागंज, जनपद बदायूं को उसकी लकड़ी की टाल से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 250/2026 में धारा 74 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में कोई बरामदगी नहीं हुई है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार एवं कांस्टेबल राहुल गौतम की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। थाना दातागंज पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस