6:39 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग की आशंका में चार लोगों को किया गिरफ्तार

बदायूं

उघैती पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग की आशंका में चार लोगों को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूँ। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार करियामई गांव निवासी अरविन्द पुत्र रुपराम, रामौतार पुत्र ओमपाल, संजीव पुत्र ओमपाल तथा सोनू पुत्र ओमपाल को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

विज्ञापन एक्सप्रेस