6:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

डोडा चूर्ण की तस्करी पर फैजगंज बेहटा पुलिस का प्रहार, 1.2 किलो मादक पदार्थ के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

बदायूं

डोडा चूर्ण की तस्करी पर फैजगंज बेहटा पुलिस का प्रहार, 1.2 किलो मादक पदार्थ के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 किलोग्राम 200 ग्राम डोडा चूर्ण के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राशिद पुत्र शाहिद (26 वर्ष) निवासी अब्दुल कलाम वाली गली, सीकरी गेट, थाना चन्दौसी, जनपद सम्भल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.2 किलो डोडा चूर्ण बरामद किया।
इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा में मु0अ0सं0 169/2026 के तहत धारा 8/15(b) एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा चोरी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में सम्भल जनपद के अलग-अलग थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
फैजगंज बेहटा पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस