11:09 pm Friday , 17 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस ने आबकारी अधिनियम के वारंटी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

कादरचौक पुलिस ने आबकारी अधिनियम के वारंटी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सौदान पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सकरी, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं है। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 924/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस