12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को कादरचौक पुलिस ने दबोचा, बस स्टैंड से हुई गिरफ्तारी

बदायूं

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को कादरचौक पुलिस ने दबोचा, बस स्टैंड से हुई गिरफ्तारी

केशव गुप्ता

कादरचौक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपदभर में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कादरचौक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश पुत्र महेश, निवासी ग्राम कुण्डलिया फैजुल्लापुर, थाना अलीगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कादरचौक में दर्ज मु0अ0सं0 140/2026 में धारा 137(2), 64(1) बीएनएस तथा 5J/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
थाना कादरचौक पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस