बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक में विद्युत आपूर्ति के निर्धारित शेड्यूल में अघोषित कटौती की समस्या प्रमुखता से उठी।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा कृषक उपभोक्ताओं की सहमति के बिना उनके विद्युत कनेक्शन की क्षमता वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के नाम पर उनका राजस्व लेखपालों द्वारा शोषण किया जा रहा है। यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह व नायब तहसीलदार मो. हारिस को ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार ने किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों तक ज्ञापन पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, मुनेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, राजीव तोमर, रवि यादव, योगेश यादव, संजीव शर्मा, रामफूल यादव, श्याम सिंह, किशन वीर सिंह, पप्पू प्रधान, सोपाली यादव, प्रेमपाल सिंह, राधेश्याम शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

