बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं के निर्देशानुसार जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान चन्द्रपाल पुत्र रामतीर्थ एवं श्रीकृष्ण पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम शाहनगर पटपरागंज, थाना उघैती, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

