फैजगंज बेहटा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो लोगों को किया गिरफ्तार
बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं के निर्देशानुसार जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राकेश कुमार पुत्र सुखलाल एवं विनोद पुत्र वीरपाल, निवासी ग्राम सिडौला, थाना फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण की और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

