बदायूं
सहसवान में पत्रकारों ने बनाई नई कार्यकारिणी, नीरज सक्सेना बने अध्यक्ष
सहसवान। नगर में पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आतिफ निसार ज़ैनू के आवास पर बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से सहसवान पत्रकार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें नीरज सक्सेना को अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में अतर सिंह और महेंद्र सक्सेना को संरक्षक मनोनीत किया गया। अबीर सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि एसपी सिंह, आसिम अली, तारिक अली और मुकीम अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा योगेंद्र यादव, सौरभ गुप्ता, सैयद तुफैल अहमद और योगेंद्र उपाध्याय को महासचिव, मुशाहिद रज़ा, अभिषेक सक्सेना, राशिद अली और जगतपाल को मंत्री नियुक्त किया गया। शिव यादव को विधिक सलाहकार, आतिफ निसार को कोषाध्यक्ष तथा मसर्रत सलमानी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मोहित यादव, रवि शाक्य और रवि शंकर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज सक्सेना ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी सदस्यों की एकजुटता में निहित है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देते हुए संगठन निरंतर कार्य करेगा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

