6:31 pm Friday , 24 July 2026
BREAKING NEWS

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, अटैना घाट का किया निरीक्षण

बदायूं

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, अटैना घाट का किया निरीक्षण

केशव गुप्ता

बदायूं। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने थाना उसहैत क्षेत्र के अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने घाट पर बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात को सुचारु रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी दातागंज आशेषनाथ सिंह, थाना प्रभारी उसहैत देवेंद्र कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस